फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two killed in an accident, one injured

हादसों में दो की मौत, एक घायल

Thu, 09 Mar 2017 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 09 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two killed in an accident, one injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार और मिल एरिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार के अनुसार रामपुर जिले के सिपनी थाना क्षेत्र के मझरा गांव निवासी राजू (19) पुत्र राम शंकर और उसके गांव का ही दोस्त विजय (21) पुत्र अशर्फीलाल के साथ रात में एक ही बाइक से झारखंड से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर चड़रई चौराहा पर अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। थानेदार परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि युवक रामपुर जिले का रहने वाला था। वह झारखंड में कपड़े बेचने का काम करता था। अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


वहीं हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज शोरा का रहने वाला सुधीर वर्मा (25) यहां शहर के एक होटल में वेटर का कार्य करता था। बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से प्रगतिपुरम कॉलोनी की तरफ गया था। इसी दौरान मिल एरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सुधीर की मौैत हो गई। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं चल सका है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed