फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two killed in accidents among elderly

हादसों में अधेड़ समेत दो की मौत

Sun, 11 Oct 2015 11:03 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
मलपुर थुलेंडी गांव निवासी बराती निर्मल (55) रविवार सुबह लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर टहलने निकला था। कन्नावां गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

वहीं रामपुर जोहवाशर्की निवासी भुइयादीन (40) बाइक से सुबह बछरावां आ रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगों ने उसे सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed