फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two killed in accident with truck owner

हादसों में ट्रक मालिक समेत दो की मौत

Mon, 28 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 28 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में सोमवार को ट्रक मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सदर और डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटनाएं हुई। डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर कस्बा निवासी कमलेश (50) ट्रक मालिक था।
विज्ञापन


शाम को बाइक से किसी काम के सिलसिले में शहर आ रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर शहर के मामा चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कमलेश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। चालक और वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। कमलेश पत्नी उर्मिला के अलावा वह अपने पीछे बेटी आर्या, बेटे आर्यन को छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अड़ाना मजरे सरायं दिलावर निवासी बनवारीलाल (50) घुरवारा से बाइक से घर जा रहा था। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर छज्जूपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बनवारीलाल घायल हो गया।


घायल को सीएचसी डलमऊ ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, बनवारीलाल की मौत से पत्नी मालती देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed