फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two including woman died in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Thu, 12 Sep 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accidents
रायबरेली। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना की रहने वाली सहीबुननिशा (35) पति शब्बीर के साथ बुधवार को बाइक से गदागंज की ओर जा रही थी। गदागंज थाना क्षेत्र के लल्ली चक्की से ककोरन रोड पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गदागंज पुलिस को दी। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सहीबुननिशा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
उधर, मिलएरिया थाना क्षेत्र में रतापुर के निकट एक कार सवार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो साइकिल सवार संजय पटेल (23) पुत्र रामस्वरूप निवासी खसपरी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में कार सवार अजमल (48), निजाम (33), मो. इस्लाम (28), दिलशाद (20) निवासीगण वाराणसी भी घायल हो गए।
मिल एरिया थानाध्यक्ष आरके पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गंग नहर पर बने पुल में टकराने के बाद एक कंटेनर पलट गया। चालक भूरा निवासी उरई जालौन को मामूली चोटें आई।
ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कंटेनर खाली था। एसओ विजय प्रताप यादव ने बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जाएगी।

बांदा-बहराइच राजमार्ग पर मंगलवार तड़के चार बजे कानपुर से गोरखपुर नमकीन लादकर जा रहा ट्रक लोडर को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed