फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two forest guard suspended on illegal tree cutting

अवैध पेड़ कटान पर दो फारेस्ट गार्ड सस्पेंड

Sun, 02 Apr 2017 12:11 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 02 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two forest guard suspended on illegal tree cutting
forest - फोटो : Amar Ujala
सूबे का निजाम बदलते ही विभाग अधिकारियों के तेवर भी सख्त हो गए हैं। डीएफओ ने अवैध हरे पेड़ कटान के मामले में दो फारेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। लालगंज कस्बे में संचालित दो आरा मशीन को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीएफओ ने जिले में संचालित आरा मशीन की जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अवैध लकड़ी की कटान व बिक्री पर रोक लग सके। ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही है।वन विभाग से लाइसेंस लेकर लालगंज कस्बे में दो आरा मशीनें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

 

रणविजय सिंह की आरा मशीन और रामकुमार मौर्या की आरा मशीन को सील कर दिया गया। डीएफओ उमाशंकर दोहरे ने बताया कि रणविजय सिंह की आरा मशीन पर अवैध लकड़ी बरामद की गई। साथ ही राम कुमार मौर्या की आरा मशीन में स्टॉक रजिस्टर ठीक नहीं पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर दोनों की आरा मशीनें सील कर दी गई हैं। सलोन रेंज में तैनात फारेस्ट गार्ड अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि लालगंज रेंज में तैनात फारेस्ट गार्ड रमेश सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

डीएफओ का कहना है कि आरा मशीन पर अवैध लकड़ी पहुंच थी। इस पर रमेश सिंह ने लापरवाही बरती। डीएफओ का कहना है कि हरे पेड़ कटान पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानकों को पूरा न करने पर आरा मशीनों को सील करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed