{"_id":"68a22b645e83e8912e05db8e","slug":"two-farmers-died-in-road-accidents-raebareli-news-c-101-1-slko1031-139107-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सड़क हादसों में दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सड़क हादसों में दो किसानों की मौत
Mon, 18 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
सतांव-नसीराबाद (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज और नसीराबाद इलाके में हुए सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोड़र मजरे सतांव गांव निवासी वंश बहादुर (30) पुत्र रामअधार शनिवार दोपहर 12 बजे बाइक से किसी काम से पूरे खपरैल जा रहे थे।
गांव के निकट पीछे से आए तेज रफ्तार डीसीएम से टक्कर हो गई। इससे वंंश बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। वंश बहादुर खेती करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वंश बहादुर ने हेलमेट नहीं लगाए रखा था। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के मेदापुर गांव निवासी शारदा प्रसाद मौर्य (65) बृहस्पतिवार शाम पांच बजे मेंहदीगंज बाजार से खरीदारी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। छतोह के पास राइसमील के सामने पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे शारदा की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। शारदा खेती करते थे। शारदा की मौत से छोटे भाई नन्हे मौर्य समेत अन्य परिजनों में रोना पीटना मचा है। थानाध्यक्ष बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।