{"_id":"6868273639d36397aa081f59","slug":"two-arrested-for-extorting-money-from-e-rickshaw-drivers-raebareli-news-c-101-1-slp1006-136430-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ई रिक्शा चालकों से वसूली करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ई रिक्शा चालकों से वसूली करने वाले दो गिरफ्तार
Sat, 05 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। ई रिक्शा चालकों से वसूली का दबाव बनाने के मामले में सोशल मीडिया पर पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद शुक्रवार को दो ई रिक्शा चालकों पर मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया गया। दोनों चालक बृहस्पतिवार को साथी चालकों के साथ वसूली के विरोध में खड़े थे, लेकिन अन्य सभी चालकों का कहना था कि इन्हीं दोनों की ओर से पुलिस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। यही वजह रही की पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
बृहस्पतिवार को ई रिक्शा चालकों ने चंदापुर थाने के पास अपने वाहन खड़ा कर पुलिस की वसूली का विरोध किया था और पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया था, इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने वार्ड नंबर एक गांधीनगर के रहने वाले गोविंद कुमार व पूरे सदई मजरे अतरेहटा के रहने वाले शैलेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। उधर, सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने चंदापुर चौराहा स्थित टैंपो स्टैंड पर पहुंचकर ई रिक्शा चालकों से पूछताछ की और चालकों के बयान दर्ज किए।
सिपाही व होमगार्ड को बचाने का हो रहा प्रयास
ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली में थाने के एक सिपाही और होमगार्ड के नाम भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इन दोनों लोगों की शह पर पकड़े गए दोनों युवक चालकों से वसूली करते थे। जो चालक पैसा नहीं देता था उसे यह दोनों धमकाते थे। पुलिस होमगार्ड व सिपाही को बचाने का प्रयास कर रही है। ई रिक्शा चालकों का कहना है कि जबतक होमगार्ड व सिपाही पर कार्रवाई नहीं होगी अवैध वसूली चलती रहेगी।