फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Truck driver flees with Amazon parcels worth 22 lakhs

Raebareli News: अमेजन कंपनी के 22 लाख के पार्सल लेकर भागा ट्रक चालक

Sun, 25 Oct 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 25 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Truck driver flees with Amazon parcels worth 22 lakhs
ऊंचाहार। अमेजन कंपनी के करीब 22 लाख रुपये के पार्सल लेकर ट्रक चालक भाग गया। काफी देर तक चालक से संपर्क नहीं होने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों ने तलाश शुरू की तो ट्रक ऊंचाहार देहात क्षेत्र में खड़ा मिला। चालक और पार्सल गायब थे।
विज्ञापन


मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित धर्म कॉलोनी, पालम विहार निवासी गौतम खुराना के मुताबिक, वह पवन हंस ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी का ट्रक 19 अक्तूबर को लखनऊ के मोहनलालगंज से अमेजन कंपनी के पार्सल लेकर रीवा के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन


सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर फिरोजाबाद जिले के नगला विरी, पोस्ट कटना निवासी ट्रक चालक बृजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed