फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Truck driven over gravel businessman due to enmity

Raebareli News: रंजिश में मौरंग व्यवसायी पर ट्रक चढ़ाया

Sun, 31 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 31 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Truck driven over gravel businessman due to enmity
रायबरेली। स्कूटी से दुकान जा रहे मौरंग व्यवसायी दीपेंद्र कुमार पर ट्रक चढ़ाकर हत्या करने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि आसपास के लोग दौड़ पड़े तो उनकी जान बच गई। ट्रक की चपेट में आने से दीपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। रंजिश के कारण घटना हुई। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रायबरेली शहर के गांधी नगर के निकट मनिका सिनेमा निवासी दीपेंद्र के मुताबिक उनकी शारदा नहर सुल्तानपुर रोड पानी की टंकी के पास मौरंग-सीमेंट की दुकान है। 27 अगस्त को सुबह 8.15 बजे स्कूटी से दुकान पर जा रहे थे। मलिकमऊ स्थित ओवरब्रिज पर पहले से घात लगाए चार हमलावरों ने उन पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


दीपेंद्र के मुताबिक आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर उन्हें मरा समझकर भाग गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल से उन्हें चिकित्सकों ने एम्स रेफर किया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि बंदरामऊ गांव निवासी सुल्तान, मो. जमील, अब्दुल वहाब, मो. शाहिद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सुल्तान को जेल भेजा गया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक किसका है, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है। रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed