फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tribute to Amarnath pilgrims in Raibareli

अमरनाथ यात्रियों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Amarnath pilgrims in Raibareli
रायबरेली में अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धांजलि देतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार शाम शहीद चौक पर हर कोई उमड़ पड़ा। शहर काजी समेत मुस्लिम समाज के लोग भी भारी संख्या में यहां पर जुटे और घटना की निंदा करते हुए जम्मू कश्मीर में पनप रहे आतंक का खात्मा करने की बात कही।
विज्ञापन


व्यापारियों, नागरिकों, महिलाओं और राजनतिक दलों ने घटना पर अफसोस जताते हुए केंद्र सरकार से कड़ा कदम उठाते हुए आतंकियों को सबक सिखाने को आवाज उठाई। शहीद चौक पर मोमबत्तियां जलाकर आतंक के खिलाफ  मिलकर लड़ाई लड़ने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


इस दौरान सभी ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और मारे गए यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। शहर काजी मुफ्ती महमूद अख्तर, शफीक अहमद गज्जन बाबा, हाजी आमिर बेग, हाजी वासिफ कलीम, समेत बड़ी संख्या में आए मुस्लिम समाज के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर मारे गए अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धांजलि दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अब आतंकवाद का खात्मा जरूरी हो गया है। उनका समाज इस तरह के कायराना हमले की निंदा करता है। बछरावां विधायक रामनरेश रावत, नगर पालिकाध्यक्ष मो. इलियास, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, कांग्रेस नेता प्रमेंद्र पाल सिंह गुलाटी, जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी, व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा, पंकज मुरारका, अमिता खुबेले, क्षमता मिश्रा, किरण शुक्ला समेत बड़ी संख्या में सभी वर्ग के लोगों ने अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धांजलि दी।
 
यूथ एक्टिीविटी फोरम के अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने कहा कि आतंक का एकजुट होकर ही सामना किया जा सकता है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। महामंत्री स्वतंत्र पांडेय ने कहा कि 15 साल बाद ऐसी घिनौनी हरकत से हर नागरिक दुखी है। सरकार को आतंक और आतंकवादियाें का समूल नाश करना होगा। 


सेंट्रल बार एसोसिएशन, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, खिदमत-ए-खल्क सोसायटी, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, क्षत्रिय महासभा, रायबरेली विकास संस्थान, सरस्वती प्रतिष्ठान, प्रताप परिषद, प्राथमिक शिक्षक संघ, ऊं शिव शक्ति सेवा मंडल, रायबरेली सिंधु समाज, भारत विकास परिषद, जननाट्य मंच (इप्टा), आचार्य द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, अखिल भारतीय यादव महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान, गायत्री शक्तिपीठ, लोक जागृति न्यास, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, लेखपाल संघ, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन इंप्लाइज यूनियन के लोग भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed