फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   34 incidents occurred in the district, yet Rahul did not come: Manoj

जिले में 34 घटनाएं हुईं पर राहुल नहीं आए : मनोज

Tue, 25 Aug 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
34 incidents occurred in the district, yet Rahul did not come: Manoj
रायबरेली में डिग्री कॉलेज के मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमा
रायबरेली। एफजी कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी को प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने जमकर खरीखोटी सुनाई। कहा कि जिले में 34 घटनाएं हुईं, लेकिन राहुल एक भी मामले में सुख-दुख बांटने नहीं आए। उन्हें फुरसत तक नहीं मिली कि जिन लोगों ने उन्हें दिल्ली तक पहुंचाया, उनके दुख में कुछ समय ही दे दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में 42 उद्योग खुले। इसमें 29 बंद हो गए। जिसे अपने संसदीय क्षेत्र का फिक्र नहीं, वह देश और प्रदेश के बारे में क्या सोचेगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2017 से अब तक जिले का चहुंमुखी विकास हुआ।
विज्ञापन



दिनेश ने गिनाईं उपलब्धियां
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उद्यान विभाग से जिले में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरचंदपुर में प्रदेश का पहला उद्यान महाविद्यालय देकर जिले को बड़ी सौगात दी है। ऊंचाहार और सतांव में मंडी स्थापित करके किसानों व व्यापारियों को रोजगार बढ़ाने का मौका दिया गया। सभी ब्लॉकों में उपमंडी स्थापित कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अदिति ने योगी का किया स्वागत
सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने मार्गदर्शन में सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी आदि का विकास हुआ है। मरीजों के इलाज में भी सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री से ही सबसे अधिक मदद मिली। सदर विधानसभा में कार्यक्रम होने पर भी उन्होंने खुशी जताई।


सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने मार्गदर्शन में सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी आदि का विकास हुआ है। मरीजों के इलाज में भी सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री से ही सबसे अधिक मदद मिली। सदर विधानसभा में कार्यक्रम होने पर भी उन्होंने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed