{"_id":"6a8c9cda1e82c639c00dce79","slug":"youth-dies-of-electrocution-while-putting-up-a-flag-raebareli-news-c-101-1-slko1032-165957-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: झंडा लगाते समय करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: झंडा लगाते समय करंट से युवक की मौत
Tue, 25 Aug 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ। डलमऊ के रसूलपुरधरावां ग्राम में बारावफात के अवसर पर एक दुखद घटना हुई। छत पर झंडा लगाते समय 28 वर्षीय जीशान अली को करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे जीशान की अस्पताल में मौत हो गई।
जीशान अली अपने घर की छत पर धार्मिक झंडा लगा रहे थे। झंडे में लगी लोहे की सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे जीशान करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जीशान को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली के तारों के नीचे होने और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर नाराजगी जताई है।
डलमऊ के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने घटना की जांच कराई। उन्होंने बताया कि झंडे में लगी सरिया काफी लंबी थी। झंडा खड़ा करते समय सरिया बिजली के तार पर गिर गई थी। इसी कारण युवक करंट की चपेट में आया। थाना प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।