{"_id":"6a8c9d7c82a6ee1e790b538f","slug":"three-posts-of-arp-will-remain-vacant-raebareli-news-c-101-1-slko1034-165934-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एआरपी के तीन पद खाली रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एआरपी के तीन पद खाली रहेंगे
Tue, 25 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 22 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। नगर क्षेत्र के तीन रिक्त पदों के लिए कोई आवेदन नहीं आया था। इसीलिए विकास क्षेत्रों के 19 पदों पर ही चयन किया जाना है, जिसके लिए 25 अगस्त को साक्षात्कार होगा। इसमें 29 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इन अभ्यर्थियों ने ही लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नगर क्षेत्र के तीन पद भर पाना संभव नहीं है।
जिले में एक नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्र हैं। हर क्षेत्र में पांच एआरपी होने चाहिए। इस तरह कुल 95 पद भरे जाने थे। इन पदों पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का चयन किया जाता है। बीते शैक्षिक सत्र में तीन बार चयन प्रक्रिया अपनाई गई, जिनमें 73 पद ही भरे जा सके थे। वर्तमान में 22 पद रिक्त हैं।
इनमें छतोह व रोहनिया में चार-चार, सरेनी व नगर क्षेत्र में तीन-तीन और बछरावां, डीह, गौरा, जगतपुर, खीरों, लालगंज, महराजगंज व सलोन में एक-एक पद खाली है। इन पदों पर चयन के लिए जुलाई में प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस पर 40 अध्यापकों ने आवेदन किए थे। ये आवेदन भी सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से ही आए थे। नगर क्षेत्र से कोई आवेदन नहीं आया था।
विज्ञापन
आवेदन पत्रों का परीक्षण करने के बाद 35 अभ्यर्थियों को अर्ह पाया गया, जिन्हें लिखित परीक्षा में भाग लेना था। इसके बावजूद परीक्षा में 32 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। लिखित परीक्षा के नतीजे अब आ चुके हैं, जिनमें 29 अभ्यर्थियों ने ही 60 फीसदी या इससे अधिक अंक अर्जित कर सफलता अर्जित की है। अब सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
प्रभारी जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) एवं खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल ने बताया कि 25 अगस्त को विकास भवन परिसर के महात्मा गांधी सभागार में साक्षात्कार होगा, जिसमें 29 अभ्यर्थी भाग लेंगे। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को विकास क्षेत्रों के रिक्त पदों पर तैनाती देंगे। नगर क्षेत्र के रिक्त पदों के लिए आवेदन नहीं आए थे।