फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   transfarmer blast, supply failed

ट्रांसफार्मर जला, आपूर्ति ठप

Sun, 28 Jun 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sun, 28 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने से दर्जनों घरों और दुकानों की आपूर्ति ठप हो गई है। कस्बे में साकेत नगर चौराहे पर लगा 25 केवीए के ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया।

ट्रांसफार्मर से रिसाव के चलते तेल पास की पान की दुकान पर गिरने से उसमें आग लग गई। वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। नागरिकों ने इसकी सूचना छतोह पावर हाउस को दी तो आपूर्ति बंद हुई।
विज्ञापन


उसके बाद लोगों ने बालू व मिट्टी डाल कर आग बुझाई। रामसागर निवासी सोनू चौरसिया की पान की दुकान जलने से करीब पांच हजार रुपये का सामान नष्ट हो गया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से बहुत से कनेक्शन हैं जिससे लोड अधिक पड़ता है। इसके चलते ट्रांसफार्मर जला। जेई जीशान अंसारी के मुताबिक ट्रासंफार्मर ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed