फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trains were delayed due to traffic blockage

Raebareli News: ट्रैफिक ब्लॉक होने से देर से आईं ट्रेनें

Wed, 01 Oct 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 01 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Trains were delayed due to traffic blockage
रायबरेली। ट्रेनों के आवागमन में देरी होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यात्री रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। मंगलवार को प्रतापगढ़ में ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने से चंडीगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस जिले के रघुराज सिंह और ऊंचाहार स्टेशन में देर तक रोकी गई। इससे ट्रेन डेढ़ घंटे लेट हो गई। इसी तरह प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे देर से आई। इससे यात्रियों में नाराजगी रही।
विज्ञापन


मंगलवार को ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान रहे। प्रतापगढ़ से होकर आने वाली ट्रेन ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने से लेट रही। इसी तरह आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे, पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस आधे घंटे, नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल दो घंटे, धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल आधे घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस पौन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौन घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे देर से रेलवे स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed