फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trains delayed from Ahmedabad, 24 hours from Surat, 12 hours

अहमदाबाद से 24 घंटा, सूरत से 12 घंटा देरी से आई गाड़ी

Fri, 22 May 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Trains delayed from Ahmedabad, 24 hours from Surat, 12 hours
रायबरेली। गैर प्रांतों से प्रवासियों को लेकर फर्राटा भरने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की रफ्तार रास्ते में इतनी कम हो जा रही है कि गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। यही वजह है कि श्रमिक स्पेशल दूसरे दिन पहुंच रही है।
विज्ञापन

इंतजार में बैठे प्रशासनिक, पुलिस, रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इस भीषण गर्मी में लंबा सफर तय करने वाले प्रवासियों की हालत भी खराब होती जा रही है। ट्रेन से उतरने के बाद परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होती है, फिर रोडवेज बस के सफर से इन प्रवासियों को दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह 11 बजे सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यहां आने का समय निर्धारित था, जो रात 11.25 बजे यहां पहुंची। 24 कोच वाली इस ट्रेन में 1595 प्रवासी सवार थे, जिन्हें उतारने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और फिर 50 बसों से उन्हें उनके गृह जनपद रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में करीब ढाई घंटे लग गए। यानी पूरी रात अफसरों की टीम के साथ व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। गुरुवार दोपहर 1 बजे अहमदाबाद से आने वाली श्रमिक स्पेशल शुक्रवार को दोपहर 1.15 बजे आई, जिसमें सवार 658 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई।

इस गाड़ी में 22 कोच लगे थे, जबकि प्रवासियों को ले जाने के लिए 38 बसें लगाई गईं। पूना से प्रतापगढ़ जाने वाली श्रमिक स्पेशल दोपहर 3 बजे यहां रुकी, जिससे चार प्रवासियों को उतारा गया और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एक बस से उन्हें भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed