{"_id":"62619595f7615a6e043f41ab","slug":"train-raibaraily-news-lko6271974188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई सेंट्रल से बनारस के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई सेंट्रल से बनारस के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अब मुंबई जाना और वहां से आना आसान हो जाएगा। वजह यह कि रेलवे ने एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 27 अप्रैल से शुरू होगी और 17 जून तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में एक दिन होगा। यह ट्रेन रायबरेली जंक्शन पर भी रुकेगी।
उत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 09183-09184 मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन करने की घोषणा की है।
ट्रेन नंबर-09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 27 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रात में 10.50 बजे प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी। ट्रेन नंबर-09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 29 अप्रैल से 17 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को सुबह 4.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन का रायबरेली जंक्शन पर करीब पांच मिनट का स्टॉपेज रहेगा। मुंबई से आने वाली ट्रेन सुबह लगभग 6 बजे तो बनारस से आने वाली ट्रेन शाम लगभग 7 बजे प्रत्येक शुक्रवार को रायबरेली से गुजरेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई और भदोही स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।