{"_id":"609be97c8ebc3ecd8b232921","slug":"train-raibaraily-news-lko577799039","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेटमैन से संपर्क कटा, आधा घंटा रोकी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेटमैन से संपर्क कटा, आधा घंटा रोकी गाड़ी
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-वाराणसी रेल मार्ग बुधवार को उस समय ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आई, जब रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास ही स्थित रूपामऊ साइडिंग के फाटक में तकनीकी खराबी आ गई।
केबल कटने के कारण क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन से संपर्क नहीं हो सका तो रायबरेली जंक्शन पर खड़ी पंजाब मेल-डाउन को रवाना नहीं किया जा सका। इसी तरह पंजाब मेल-अप को भी जायस से रायबरेली के बीच रोक कर चलाया गया। रेलवे फाटक पर आई समस्या के चलते हावड़ा से अमृतसर के बीच दौड़ने वाली दोनों साइड की गाड़ियां प्रभावित हुईं।
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-03006 पंजाब मेल-डाउन लखनऊ होते हुए दोपहर 12.05 बजे रायबरेली जंक्शन पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद इसे वाराणसी की ओर रवाना किया जाना था, लेकिन रायबरेली स्टेशन से कुछ दूर स्थित रूपामऊ साइडिंग की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 149-सी पर तैनात गेटमैन से संपर्क नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
इस वजह से ट्रेन को रायबरेली स्टेशन पर ही रोके रखना पड़ा। दूसरी तरफ वाराणसी की ओर से आ रही गाड़ी संख्या-03005 पंजाब मेल-अप को भी रोक कर चलाया गया। यह गाड़ी अमेठी जिले के जायस रेलवे स्टेशन तक राइट टाइम चल रही थी, लेकिन उसके बाद फुरसतगंज और रूपामऊ में रोका गया।
करीब आधे घंटे बाद रायबरेली स्टेशन पर खड़ी पंजाब मेल-डाउन को 12.35 बजे पेपर लाइन क्लियर के जरिए रवाना किया गया। इसे धीमी रफ्तार से रूपामऊ साइडिंग की क्रॉसिंग से निकाला गया।
इसके बाद पंजाब मेल-अप को भी होम सिग्नल पर पेपर लाइन क्लियर देने के बाद रायबरेली स्टेशन लाया गया। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय 1.05 बजे की जगह 1.39 बजे आई। दोनों ट्रेनें निकल जाने के बाद खराबी को दुरुस्त किया गया।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि केबल कटने की वजह से गेट संख्या 149-सी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इससे रायबरेली स्टेशन पर पंजाब मेल-डाउन रोकी गई। क्रासिंग की तकनीकी खराबी दूर कर ली गई है।