फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Commercial Tax team seizes cement-laden truck

Raebareli News: वाणिज्य कर टीम ने सीमेंट लदे ट्रक को किया सीज

Sat, 26 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 26 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Commercial Tax team seizes cement-laden truck
रायबरेली। कर चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने शुक्रवार को जगतपुर क्षेत्र में सीमेंट लदे एक ट्रक को सीज कर दिया। जांच के दौरान ई-वे बिल और माल से संबंधित दस्तावेजों में खामी मिलने पर विभागीय टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर जगतपुर थाने में खड़ा करा दिया। विभाग की ओर से अब देय कर और पेनल्टी निर्धारित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. सतीश कुमार सिंह और वाणिज्य कर अधिकारी (सीटीओ) प्रिया रघुवंशी के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में रूट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सीमेंट लदे ट्रक को जांच के लिए रोका गया। टीम ने चालक से ई-वे बिल समेत माल से संबंधित अभिलेख मांगे। जांच में दस्तावेजों में विसंगतियां मिलीं। चालक माल के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर विभागीय टीम ने ट्रक को सीज कर जगतपुर थाने में खड़ा करा दिया। अधिकारियों के मुताबिक, माल के मूल्य और दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार देय टैक्स और पेनल्टी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


सीटीओ प्रिया रघुवंशी ने बताया कि कर चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed