{"_id":"6ab6c694c4d8309c0903a06f","slug":"defect-found-in-track-points-action-to-be-taken-raebareli-news-c-101-1-slko1034-168373-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रैक के पॉइंट में मिली खामी, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रैक के पॉइंट में मिली खामी, होगी कार्रवाई
Sat, 26 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना में मालगाड़ी के पहियों के पटरी से उतरने के मामले में ट्रैक के पॉइंट में खामी पाई गई है। प्राथमिक स्तर पर हुई जांच में पता चला कि पॉइंट पर पटरी के जोड़ को सही तरीके से कसा नहीं गया था। मालगाड़ी के गुजरने के दौरान जोड़ और ढीला होने से अंतिम वैगन के पहिये पटरी से उतर गए थे।
शुक्रवार को सामने आई जांच आख्या में इस खामी के लिए पॉइंट्समैन को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसी के चलते पॉइंट्समैन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल मालगाड़ी की रफ्तार कम कर दी गई है। बृहस्पतिवार सुबह एनटीपीसी परियोजना परिसर में 59 वैगन वाली मालगाड़ी को तीन हिस्सों में बांटकर ट्रिपलर की तरफ ले जाया जा रहा था।
पहले 22-22 वैगन वाले दोनों हिस्सों को ट्रिपलर पर भेजकर खाली करा दिया गया। इसके बाद 15 वैगन वाले तीसरे हिस्से को ट्रिपलर तक पहुंचाया जा रहा था। तभी आखिरी वैगन के दो पहिये पटरी से उतर गए। घटना पॉइंट पर हुई, जहां से ट्रैक बदले जाते हैं। इससे करीब डेढ़ घंटे तक कोयला उतारने का काम ठप रहा।
विज्ञापन
परियोजना परिसर के सूत्रों का कहना है कि जिस जगह घटना हुई, वहां से मालगाड़ी को 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाता है। पॉइंट पर रेलकर्मी की तैनाती रहती है। घटना की जांच में पॉइंट्समैन की लापरवाही सामने आई। पटरी बदलने के लिए पॉइंट पर लगे नट-बोल्ट ढीले मिले थे। आरोप है कि पॉइंट्समैन ने इसे अनदेखा किया। अगर समय रहते नट-बोल्ट कस दिए जाते तो मालगाड़ी के एक वैगन के पहिये पटरी से उतरने की घटना नहीं होती।
घटनास्थल वाले पॉइंट पर नट-बोल्ट कसने के बाद खामी दूर करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल मालगाड़ी की रफ्तार धीमी कर दी गई है। वर्तमान में ट्रिपलर की तरफ मालगाड़ी को पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जा रहा है। इससे मालगाड़ी के ट्रिपलर तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। परियोजना के मानव संसाधन प्रमुख पंकज अरोरा ने घटना या जांच के बारे में जानकारी देने से इंकार किया।