फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

दिल्ली-वाराणसी के बीच दौड़ेगी होली स्पेशल ट्रेन

Thu, 18 Mar 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Train
रायबरेली। उत्तर रेलवे ने होली के मद्देनजर देश के अलग-अलग रूटों पर 18 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसमें एक स्पेशल ट्रेन रायबरेली होकर गुजरेगी। यह गाड़ी वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी।
विज्ञापन

दोनों तरफ से इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में तीन-तीन के लिए होगा। ट्रेन का संचालन 21 मार्च से 31 मार्च तक होगा। यह गाड़ी दोनों तरफ से पांच-पांच फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से होली पर्व के मद्देनजर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की सूची जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि आनंद विहार टर्मिनल और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुपरफास्ट गाड़ी का ठहराव बीच में पड़ने वाले स्टेशनों मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ और भदोई पर होगा। इस ट्रेन के चलने से होली पर्व पर अपने घरों को जाने और फिर वापस लौटने वालों को सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या-04031 वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 21 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। वाराणसी से शाम 7.30 बजे प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी अगले दिन सुबह 9.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या-04032 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी स्पेशल 22 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से शाम 6.15 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 8.05 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed