फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rape of teenage girl; family creates uproar.

Raebareli News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, परिजनों का हंगामा

Tue, 06 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 06 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl; family creates uproar.
रायबरेली। किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में सोमवार को सपा विधायक राहुल लोधी की अगुवाई में परिजनों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर हंगामा किया। सभी ने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान एसपी ने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

हरचंदपुर विधानसभा के सपा विधायक राहुल लोधी और परिजन एसपी दफ्तर पहुंचकर हंगामा किया। पिता ने बताया कि दो अक्तूबर को उनकी बेटी नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी। इस दौरान गांव का एक युवक बेटी को साथ ले गया था। इस कार्य में युवक के भाई ने भी सहयोग किया। आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मामले को दबाने के लिए एक पूर्व ग्राम प्रधान से दबाव बनाना शुरू कर दिया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोरी को साथ ले जाने, जानमाल की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद मामले में धारा बढ़ाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed