{"_id":"6ac3f9bb6e4dd7276108f4dc","slug":"body-of-contractual-lineman-found-hanging-from-a-noose-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169133-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फंदे से लटकता मिला संविदा लाइनमैन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फंदे से लटकता मिला संविदा लाइनमैन का शव
Tue, 06 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सरेनी। बेनीमाधवगंज गांव में संविदा लाइनमैन हरिकेश (45) का शव सोमवार को फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।गांव निवासी हरिकेश रौतापुर बिजली उपकेंद्र में तैनाती थी। पत्नी शालू के मुताबिक रविवार रात खाना खाने के बाद हरिकेश कमरे में सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो दरवाजा खटखटाया गया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर किसी तरह हाथ डालकर उसे खोला गया तो कमरे के अंदर पंखे के हुक पर चादर से बंधे फंदे के सहारे उनका शव लटकता दिखा।
उन्होंने बताया कि ससुर अमृतलाल और उनका बड़ा बेटा भी घर के अंदर मौजूद थे। यह सब कैसे हो गया, उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते हरिकेश के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर तय होगी।