फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train passengers suffering from delay

ट्रेनों के लेटलतीफी से मुसाफिर बेहाल

Tue, 20 Dec 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 20 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Train passengers suffering from delay
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के विलंब होने पर परेशान यात्री। - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों की लेटलतीफी से मुसाफिर बेहाल हैं। हर रोज मुसाफिरों को गतंव्य स्थान पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल मंगलवार को 18 घंटे और राजेंद्र नगर से जम्मू के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस 15 घंटे लेट चल रही है।
विज्ञापन


वहीं जनता एक्सप्रेस निरस्त चल रही है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री स्टेशन पर पहुंचते हैं। ठंड से ठिठुरते हुए उन्हें ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। विभागीय अफसरों का मानना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक एके श्रीवास्तव का कहना है कि अभी कुछ माह ऐसी स्थिति रहेगी और मौसम साफ होने पर ट्रेनों का संचालन पहले जैसा हो जाएगा। मंगलवार काे पंजाब मेल 18 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना एक्सप्रेस 15 घंटे, नीलांचल सुपरफास्ट एक घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक घंटे, प्रयाग-लखनऊ इंटरसिटी एक घंटे लेट रही। 

रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री सरवन पाल, शिवकरन का कहना था कि ट्रेनों के लेट होने की वजह से परेशान होना पड़ रहा है। एक घंटे से स्टेशन पर खड़ा हूं। अभी तक लखनऊ जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली है।

मुसाफिर गोवर्धन और रामकेश का कहना है कि लुधियाना जाना था, लेकिन अभी तक पंजाब मेल नहीं आई है। ट्रेनों के आने व जाने का कोई समय नहीं रह गया है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कोई व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि समय से गतंव्य स्थान को पहुंचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed