{"_id":"6aa063e5d6c8567503057a4d","slug":"traffic-restored-on-the-bypass-after-laying-pipes-raebareli-news-c-101-1-slko1032-166997-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाईपास पर पाइप डाल बहाल कराया आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाईपास पर पाइप डाल बहाल कराया आवागमन
Wed, 09 Sep 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
धुराई भीट गांव के पास निर्माणाधीन बसहा नाला पुल के बाईपास मार्ग पर ह्यूम पाइप और मिट्टी डालकर श
खीरों। बनपुरवा-कलुवाखेड़ा संपर्क मार्ग पर धुराई भीट के पास बाईपास से पानी निकास की व्यवस्था नहीं थी। इससे बाईपास पर पानी भर गया और एक सप्ताह तक आवागमन ठप रहा। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया।
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बाईपास में ह्यूम पाइप डालकर आवागमन शुरू कराया। इससे दो पहिया और छोटे वाहन अब निकल पा रहे हैं। बसहा नाले पर छह माह पहले पुल बना था, जिसके बगल में यह बाईपास बनाया गया था। बारिश के कारण बाईपास पर पानी भर गया था। धुराई, पाहो और बनपुरवा गांव के ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया था। पाहो के पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ब्रजेश बाजपेयी ने बताया कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे। किसानों की तिल्ली, उड़द और मूंग की फसलें भी नष्ट हो गईं।
मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाईपास पर ह्यूम पाइप डलवाकर आवागमन बहाल कराया। अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि अब पैदल, साइकिल, बाइक और छोटे चार पहिया वाहन आसानी से निकल सकते हैं। इस कार्रवाई से लोगों को बड़ी राहत मिली है।