{"_id":"5e1a0f488ebc3e87a91f4a79","slug":"traffic-bard-raibaraily-news-lko5025606171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई रेल लाइन बिछाने को बंद किया रोड ट्रैफिक, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई रेल लाइन बिछाने को बंद किया रोड ट्रैफिक, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर नई वॉशिंग लाइन के काम को धरातल पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है। पहले से बनी वॉशिंग लाइन छोटी होने के कारण नई बड़ी वॉशिंग लाइन बनाई जा रही है, जिस पर रेलगाडिय़ों को पहुंचाने के लिए नए ट्रैक की जरूरत महसूस हुई थी।
इसी नए ट्रैक को बिछाने के लिए शनिवार को मधुबन क्रॉसिंग के आसपास काम कराया गया। इसलिए मधुबन क्रॉसिंग का ट्रैफिक दस घंटे के लिए ठप किया गया तो आवागमन की समस्या पैदा हुई। सुबह काफी जाम भी लगा रहा, लेकिन बाद में लोगों ने दूसरे रास्तों का सहारा लिया।
रोड ट्रैफिक बंद किए जाने की जानकारी पहले से दी गई थी ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो। उत्तर रेलवे के निर्माण संगठन के अभियंता सत्य किशोर ने बताया कि शहर में रायबरेली-ऊँचाहार रेल खंड पर स्थित गेट संख्या 27ए/2टी (मधुबन क्रॉसिंग) पर वॉशिंग लाइन के लिए नया ट्रैक बिछाने का काम कराया गया, जिसके लिए सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक रोड ट्रैफिक बंद किए जाने की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई थी।
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने भी रोड ट्रैफिक बंद रहने की सूचना प्रसारित कराई थी। इसके बावजूद सुबह अपने निर्धारित समय पर मधुबन क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया तो आवागमन में दिक्कत हुई। रोड ट्रैफिक रोकने के लिए अस्थाई बैरियर भी लगाए गए।
दोपहिया और साइकिल सवारों ने ट्रैक पार करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। रात तक रास्ता न खुलने का पता चलने पर इधर से होकर गुजरने वाले लोगों को दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ा। इससे मधुबन क्रासिंग से नया पुरवा होते हुए डिग्री कालेज की तरफ जाना पड़ा, जबकि दूसरी तरफ के ट्रैफिक को शक्ति नगर से होकर निकलना पड़ा।
ट्रैक बिछाने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ से निर्माण इकाई के कर्मचारियों टीम आई, जिसने युद्धस्तर पर काम पूरा करने की कोशिश की। ट्रैक बिछाने के साथ ही पॉइंट बनाने के लिए तकनीकी कर्मचारियों का अमला भी डटा रहा।