{"_id":"60467d198ebc3edbfe58e14a","slug":"topten-criminal-arrested-with-tamancha-raibaraily-news-lko5685985193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा के साथ जिले का टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा के साथ जिले का टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना पुलिस ने रविवार रात तमंचा के साथ जिले के टॉपटेन अपराधी को दबोच लिया। पंचायत चुनाव में अपराधी वोटरों को न धमका सके, इसलिए पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेजा। डीह थानेदार राजेश सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि रोखा तिराहा के पास टॉपटेन अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। एसओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे दबोच लिया।
थानेदार ने बताया कि रोखा गांव निवासी रवि सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह जिले का टॉपटेन अपराधी है। उसके खिलाफ रायबरेली जिले के मिल एरिया, डीह के अलावा अमेठी जिले के गौरीगंज, शुकुल बाजार, फुरसतगंज, सुल्तानपुर जिले के धम्मौर, प्रतापगढ़ के सांगीपुर में कुल 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, चोरी व लूट समेत अन्य मामले शामिल हैं।
प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाने में दर्ज हत्या के मामले में उसके घर की कुुर्की करने के भी आदेश दिए गए हैं। इसके पहले ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। उसकी काफी दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी। अपराधी रवि की तरफ से चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका भी थी।