फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Together we will prepare the ground organization-Priyanka

हम सब मिलकर तैयार करेंगे जमीनी संगठन-प्रियंका

Thu, 24 Oct 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Together we will prepare the ground organization-Priyanka
भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में कांग्रेस क? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सभी में मिशन 2022 की सफलता के लिए जोश भरा। कहा है कि हम सब मिलकर जमीनी संगठन तैयार करेंगे। वरिष्ठ अनुभवी नेताओं के साथ ही पार्टी में युवाओं को काम करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयास है कि पार्टी में तालमेल ठीक हो। लोग एक-दूसरे का सम्मान करें। जब नए लोग पार्टी में शामिल होते हैं तो अक्सर विरोध की स्थिति होती है। ऐसा अमेठी समेत अन्य कई जिलों में देखने को मिला। एक तो जो लोग पार्टी में शामिल होते हैं। उनका स्वयं का संगठन होता है, जबकि दूसरा हमारा संगठन होता है। ऐसे में तालमेल बैठाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

हम सबको ऐसा नहीं करना है। हमारी कोशिश है कि हम ऐसा संगठन तैयार करें, जो जमीनी हो। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी संगठन मजबूत बनाने के साथ ही आम जनता के बीच जाकर मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को बताएं। यूूपीए सरकार के किए गए कार्यों के बारे में बताएं। प्रियंका ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पक्के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर मिशन 2022 की सफलता के लिए अभी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। कार्यशाला में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत उनकी 45 सदस्यीय टीम को प्रशिक्षण दिया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बाजीराव खाड़े, निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, सईदुल हसन की मौजूदगी में नए जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी को पदभार ग्रहण कराया।
नए जिलाध्यक्ष ने सांसद सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा, सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। इस मौके पर अभय त्रिवेदी, विजयशंकर अग्निहोत्री, राजकुमार दीक्षित, शैलजा सिंह मौजूद रहीं।
वहीं मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका वाड्रा ने दांव पेच का नया खेल दिखाते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस में बुधवार को सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के चचेरे भाई मनीष सिंह की कांग्रेस में एंट्री करा दी। मनीष बसपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली। मनीष सिंह पूर्व सांसद अशोक सिंह के बेटे और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के भतीजे हैं।
मनीष की कांग्रेस में एंट्री उस समय हुई, जब उनकी चचेरी बहन सदर विधायक अदिति सिंह और हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी पार्टी लाइन से हटकर काम कर रही हैं। माना जा रहा है कि अदिति की पार्टी से बढ़ती दूरियों के चलते संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रियंका ने यह दांव चला है।
राजनीतिक गलियारे में प्रियंका के इस मास्टर स्ट्रोक की खासी चर्चा है। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मनीष के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हम बहुत पहले चाहते थे कि मनीष हमारी पार्टी में आएं। जब हम प्रचार करने निकलते थे तो मनीष, भी एक पार्टी का घर-घर प्रचार किया करते थे। युवा कांग्रेसी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भुएमऊ गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की।
युवा कांग्रेसी नेता प्रिंशु वैश्य, अंकुर जायसवाल, अमित कुमार, आशुतोष सिंह, अमीन पठान ने प्रियंका से मिलकर बताया कि रायबरेली में हो रही हत्या, बलात्कार, लूट जैसे गंभीर मामलों में पुलिस अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि समय आने पर सब ठीक हो जाएगा।
भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, सरदार पटेल, सुभाषचंद्र बोस, विनोवा भावे, छत्रपति शाहूजी महाराज, ज्योतिबाफुले, संत रैदास, कबीर समेत देश के तमाम महापुरुषों के विचारों पर गहन परिचर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। भाजपा के जन विरोधी आर्थिक नीतियों-जीएसटी के गलत क्रियान्वयन, नोटबंदी, कालाधन, आर्थिक मंदी के नुकसान को जनता के बीच बेहतर तरीके से जाने का प्रशिक्षण दिया गया। जनता से संवाद, कुशल नेतृत्व, जनसंचार माध्यमों के उपयोग, सोशल मीडिया की ट्रेनिंग दी गई। कार्यशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यशाला में संगठन मजबूत करने और आगामी आंदोलनों पर रणनीति बनी। कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की गई। साथ ही उत्तर प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि वह संगठन की बेहतरी के लिए काम करें। जनता के हित में कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed