{"_id":"686d6beccf5446fe2c06ec3b","slug":"three-thieves-arrested-21-solar-panels-recovered-raebareli-news-c-101-1-slko1031-136666-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तीन चोर गिरफ्तार, 21 सोलर पैनल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तीन चोर गिरफ्तार, 21 सोलर पैनल बरामद
Wed, 09 Jul 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सोलर पैनल चुराने वाले तीन आरोपियों को मिल एरिया पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए 21 सोलर पैनल बरामद किए।
लखनऊ जिले के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर 13 निवासी एवं एनसीसी लिमिटेड कंपनी के एमडी कुलदीप सिंह ने पांच जुलाई को मिल एरिया थाने में सोलर पैनल चोरी करने का केस दर्ज कराया था। एमडी ने बताया था कि संदी नागिन में कंपनी की ओर से जलजीवन मिशन योजना के लिए सोलर पैनल बनाए जाते हैं। चार जुलाई की रात चोर सोलर पैनल चुरा ले गए।
मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह के मुताबिक चोरी का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई थी। सुबह करीब पांच बजे खसपरी स्थित शारदा सहायक नहर के पास से मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। इसमें रजवापुर निवासी दिलीप कुमार वर्मा, संदी नागिन तिराहा निवासी विनोद यादव, पूरे विक्रमा मजरे रतंसीपुर निवासी सुभाष यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद चोरी किए गए सोलर पैनल सुभाष यादव के घर पर रख दिए गए थे। सुबह पिकअप पर लादकर यह लोग सोलर पैनल बेचने शहर जा रहे थे, तभी पकड़ लिए गए। आरोपियों के पास से सोलर पैनल के अलावा पिकअप बरामद की गई है। पिकअप को सीज कर दिया गया है।