{"_id":"6aa99be86290190ba7003c87","slug":"three-people-suffered-electric-shocks-from-a-live-fan-raebareli-news-c-98-1-bhr1029-156802-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पंखे में उतरे करंट से तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पंखे में उतरे करंट से तीन लोग झुलसे
Wed, 16 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
महसी में करंट लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में घायलों का चल रहा इलाज।
बहराइच। हरदी थाना के गदामार खुर्द गांव में मंगलवार सुबह घर में लगे फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। पंखा छूते ही करंट की चपेट में आई बेटी को बचाने पहुंचे पिता और छोटी बहन भी झुलस गईं। परिजनों ने किसी तरह तीनों को अलग किया और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीनों को लखनऊ हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
गांव निवासी राजबहादुर (50) की बड़ी बेटी पारुल (28) की शादी सिद्धार्थनगर जिले में हुई है। वह रक्षाबंधन पर मायके आई हुई थीं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे पूजा करने के बाद पारुल घर में लगे फर्राटा पंखे को हटाने के लिए उठाने लगीं। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर वह उससे चिपक गईं। बेटी को करंट लगा देखकर पिता राजबहादुर उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर 22 वर्षीय छोटी बेटी प्राची मौके पर पहुंची।
उन्होंने भी पारुल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने किसी तरह डंडे की मदद से बिजली का तार हटाकर तीनों को अलग किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाकर भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. नितिन शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद भी तीनों की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।