फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three pairs of trains on Kanpur route cancelled

Raebareli News: कानपुर रूट की तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त

Sun, 16 Mar 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 16 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of trains on Kanpur route cancelled
रायबरेली। कानपुर रूट पर सफर करना है तो पहले ट्रेनों के बारे में पता कर लें, क्योंकि अगले डेढ़ महीने तक इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। काफी ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं तो ज्यादातर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) किया गया है। कानपुर में गंगा नदी पर बने पुल की पटरियों को दुरुस्त किया जाना है, जिसके लिए हर रोज नौ घंटे तक ट्रैफिक व पावर ब्लाक रहेगा। इस दौरान ट्रेनें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


जिले से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है, वहीं सात ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। इससे ये ट्रेनें भी रायबरेली जिले से नहीं गुजरेंगी। जिन तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें रायबरेली और कानपुर के बीच दौड़ने वाली पैसेंजर ट्रेन, प्रयागराज और कानपुर अनवरगंज के बीच दौड़ने वाली पैसेंजर ट्रेन, प्रतापगढ़ और कानपुर के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मार्च से एक मई तक (43 दिन), कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 मार्च से 30 अप्रैल तक (43 दिन), प्रयागराज-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर 20 मार्च से 30 अप्रैल तक (42 दिन), कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज पैसेंजर 20 मार्च से 30 अप्रैल तक (42 दिन), रायबरेली-कानपुर पैसेंजर 20 मार्च से एक मई तक (43 दिन), कानपुर-रायबरेली पैसेंजर 19 मार्च से 30 अप्रैल तक (43 दिन) निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
रायबरेली जिले से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनें भी डेढ़ महीने तक नहीं आएंगी। इन्हें दूसरे रास्तों से चलाएंगे। प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस 19 मार्च से 29 अप्रैल तक डायवर्ट रहेंगी। इससे ये ट्रेनें जिले के ऊंचाहार, जलालपुर धई, डलमऊ, लालगंज, रघुराज सिंह स्टेशन से होकर नहीं गुजरेंगी।

रायबरेली स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक उद्योग नगरी एक्सप्रेस 20, 25, 27 मार्च, 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल को, कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 20, 27 मार्च, 3, 10, 17, 24 अप्रैल को, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 21, 23, 25, 28, 30 मार्च, 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 अप्रैल को नहीं आएगी। इन सभी ट्रेनों को प्रयागराज के रास्ते चलाएंगे।


कानपुर में मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की वजह से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेनों के निरस्त होने या फिर डायवर्ट किए जाने के संबंध में पत्र आ गया है। कानपुर में पुल की पटरियां दुरुस्त की जानी है, जिसके लिए रोजाना सुबह 8 से शाम 5 बजे तक नौ घंटे काम चलेगा। इससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा।
-रवि रंजन कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed