फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three illegal constructions sealed in the city

Raebareli News: शहर में तीन अवैध निर्माण सील

Sat, 26 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 26 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three illegal constructions sealed in the city
रायबरेली के एकता विहार में शुक्रवार को सील किया गया भवन। -स्रोत : आरडीए
रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकारी (आरडीए) के इंजीनियरों की टीम ने शुक्रवार को शहर में तीन और अवैध रूप से निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। इनमें से दो सील भवनों को मिल एरिया और एक भवन को शहर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है।
विज्ञापन


आरडीए के अधिशासी अभियंता एम अहमद ने बताया कि फरवरी में अवर अभियंताओं की टीम ने निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से निर्माणाधीन भवनों का चालान करके बिल्डरों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। बिल्डरों को निर्माण कार्य बंद करने के आदेश दिए गए थे लेकिन निर्माण कार्य जारी रखा गया। निर्माणाधीन भवनों के वैध होने के संबंध में अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सचिव व एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह के आदेश पर अवर अभियंता शिवओम त्यागी आदि की टीम ने शांति होटल के पास अशोक विहार में नीरज सिंह व राहुल सिंह, लखनऊ-प्रयागराज रोड पर दूरवाणी नगर में आशीष कुमार और छजलापुर में महेश खत्री के भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सील भवनों को कोतवाली व मिल एरिया पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है। कई और निर्माणाधीन भवनों को सील करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सचिव के आदेश पर भवनों को सील कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed