{"_id":"63ea87d184ca998aef0e3d27","slug":"three-100-year-old-swords-a-gun-cord-found-in-excavation-raibaraily-news-c-13-1-87563-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: खुदाई में मिली 100 साल पुरानी तीन तलवारें, एक बंदूक की नाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: खुदाई में मिली 100 साल पुरानी तीन तलवारें, एक बंदूक की नाल
Tue, 14 Feb 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
खुदाई में मिली तलवार व बंदूक की नाल।
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव में सोमवार को पेड़ की जड़ की खुदाई के दौरान करीब 100 साल पुरानी तीन तलवारें और एक बंदूक की नाल मिली। पुलिस ने तलवार व नाल को कब्जे में ले लिया है। जांच के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा है।
देदौर गांव निवासी आशीष की बाग में सोमवार सुबह करीब सात बजे बचन जेसीबी से पेड़ की जड़ की खुदाई कर रहा था। इस दौरान तीन तलवारें व एक बंदूक की नाल देख वह दंग रह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंंची और तलवार व नाल को कब्जे में ले लिया। थानेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तलवार व नाल में जंगी लगी है। तलवार व नाल करीब 100 साल पुरानी लग रही है। हालांकि जांच के बाद इसकी पुख्ता जानकारी हो सकेगी। पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा गया है।