{"_id":"696c95e1e26a899d8e012c61","slug":"thieves-entered-house-in-raebareli-stealing-cash-and-jewellery-worth-1-5-million-rupees-police-investigating-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी और जेवरात समेत 15 लाख का सामान पार; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी और जेवरात समेत 15 लाख का सामान पार; पुलिस कर रही जांच
Sun, 18 Jan 2026 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:42 PM IST
सार
रायबरेली में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात समेत 15 लाख का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के रायबरेली में शनिवार की रात चोरों ने थाने के पास एक घर को निशाना बनाया। 500 रियाल व नकदी के साथ सोने के जेवरात सहित करीब 15 लाख का सामान पार कर दिया। हालांकि, चांदी के जेवरात छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना खीरों थाना क्षेत्र से 150 मीटर दूर मुख्य चौराहे के पास की है। चोर छत के रास्ते घर में घुसे। वहां से वह दो कमरों में जाकर लाकर का ताला खोला। जेवरात और नकदी पार कर दिए। घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मुकदमा न लिखकर सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
कस्बा निवासी रुबीना बानो ने बताया कि उनके पति सलमान अपने भाई मुमताज के साथ सऊदी अरब में काम करते हैं। उनका एक अन्य भाई सरफराज मुंबई में है। घर पर वह अपनी सास नसरीन बानो व दादी ताहिरा के साथ रहती हैं। शनिवार की रात 10 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब 4 बजे जब उठे तो घर का सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
कमरे में गए तो अंदर अलमारी खुली पड़ी थी। सामान बेड पर बिखरा पड़ा था। जबकि, अलमारी के अंदर रखे करीब 10 लाख के सोने के जेवरात व 500 रियाल सहित 2.5 लाख की नकदी गायब थी। जबकि, चोर चांदी के जेवरात नहीं ले गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखकर शीघ्र चोरी का खुलासा किया जाएगा।