फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There will be easy movement of people on pocket routes ..

पॉकेट रूटों पर लोगों का आवागमन होगा सुगम..

Tue, 28 Jan 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
There will be easy movement of people on pocket routes ..
रायबरेली। जिले के पॉकेट रूटों पर सफर करने वाले मुसाफिरों का आवागमन अब जल्द और सुगम होगा। रायबरेली डिपो के बेड़े में जल्द और नई बसें शामिल होंगी। यह सब ग्रामीण अनुबंधित बस योजना के तहत होगा।
विज्ञापन

इसमें से आठ नई बसों की सौगात डिपो को दे दी गई है। अन्य बसों के भी फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में डिपो के बेड़े में शामिल होने की बात कही जा रही है। इन बसों के मिलने से एक लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय की बात करें तो रायबरेली डिपो में 92 बसें सरकारी और 88 अनुबंधित बसों की संख्या है। ग्रामीण क्षेत्रों के पॉकेट रूटों पर यात्रियों को शहर आने जाने में राहत देने के लिए ग्रामीण अनुबंधित बस योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत रायबरेली डिपो को कुल 17 नई बसों की सौगात मिलना है। इसमें से आठ बसें दे दी गई हैं। अन्य शेष बची बसें इस माह मिलने की बात कही जा रही है।
अफसरों की मानें तो इन बसों के मिलने से खीरों, ऊंचाहार, जगतपुर, सलोन, शिवगढ़, हरचंदपुर, महराजगंज के पॉकेट रूटों पर संचालन किया जाएगा। जो नई बसें मिली हैं, उन्हें तकिया, जायस, अशरफपुर, चडऱई समेत अन्य पॉकेट रूटों पर संचालन शुरू करा दिया गया है।
रोडवेज की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निजी बसों व अन्य वाहनों के संचालक ग्रामीणों से अधिक किराया वसूलते हैं।
ऐसे में अधिक रुपये खर्च करने के साथ ही ग्रामीणों को परेशानी होती थी, लेकिन रोडवेज की बसों का संचालन शुरू होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए ग्रामीण अनुबंधित बस योजना शुरू की गई है। इसके तहत 17 बसों की डिमांड उच्च अधिकारियों से की गई थी। आठ बसें मिल गई हैं। अन्य शेष बसें भी अगले माह मिल जाएंगे, जिन्हें जिले के पॉकेट रूटों पर दौड़ाया जाएगा।-अक्षय कुमार, एआरएम, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed