फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There were more patients of fever in Arogya Mela

Raebareli News: आरोग्य मेले में बुखार के मरीज रहे अधिक

Mon, 01 Sep 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
There were more patients of fever in Arogya Mela
डीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
डीह (रायबरेली)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में 92 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सभी रोगियों की स्वास्थ्य जांच के बाद दवाएं दी गईं। 20 मरीजों को कई दिनों से बुखार आ रहा था, उनको रक्त की जांच की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि मेले में आए मरीजों को घर के आसपास सफाई रखने व रात में मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी है। जगतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीटीकर में चिकित्सकों ने रोगियों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए और निशुल्क दवाएं दीं। पीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर सुफैल अहमद ने बताया कि मेले के दौरान 66 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


बताया कि मौसम हो रहे बदलाव के कारण उल्टी जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही है। खानपान को लेकर सभी को सजग रहने की जरूरत है। भोजपुर पीएचसी में 29 मरीजों ने उपचार कराया। चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में जुकाम, बुखार, शुगर, बीपी, हाइपरटेंशन, एनीमिया, कमर दर्द व सिर दर्द आदि रोगों के मरीजों का उपचार किया गया। जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवा दी गई। रोगियों को खानपान को लेकर सचेत रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed