फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There was no improvement in the result

रिजल्ट में नहीं हुआ सुधार, छात्र फिर पहुंचे कलेक्ट्रेट

Thu, 11 Nov 2021 07:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
There was no improvement in the result
रायबरेली। एक बार फिर पंचशील महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। रिजल्ट खराब आने और फेल कर दिए जाने के कारण छात्र-छात्राएं नाराज हैं।
विज्ञापन

दो हफ्ते पहले ज्ञापन दिया था, पर अब तक रिजल्ट में कोई सुधार न होने पर अपनी आवाज उठाने के लिए फिर आना पड़ा। छात्र-छात्राओं ने रिजल्ट में सुधार कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

आदर्श अग्रहरि, अक्षय कुमार, श्रीकांत, पंकज यादव, राकेश वर्मा, अनुभव शुक्ला, अमन मौर्या, सोनल, शिव देवी, कविता भास्कर, मोहित गुप्ता, विकास, योगेश तिवारी, धीरेंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश आदि छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कहा कि वे सभी पंचशील महाविद्यालय इटौरा बुजुर्ग के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन सही से नहीं किया गया है। इस वजह से छात्र-छात्राओं का रिजल्ट खराब आया है, कुछ छात्रों को फेल कर दिया गया है।

छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन लोगों ने परीक्षा सही से दिया था। जो रिजल्ट आया है, उससे वे संतुष्ट नहीं हैं। पंचशील के विद्यार्थियों ने इस समस्या को लेकर 30 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। छात्र-छात्राओं का कहना है कि पहले दिए गए ज्ञापन के बाद भी अब तक रिजल्ट में कोई सुधार नहीं किया गया है, जिस पर फिर से ज्ञापन देकर रिजल्ट में सुधार किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed