फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There is corruption in the genes of SP, BSP and Congress: Yogi

सपा, बसपा व कांग्रेस के जींस में है भ्रष्टाचार : योगी

Fri, 31 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
There is corruption in the genes of SP, BSP and Congress: Yogi
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को गांधी परिवार के गढ़ में विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हो, बहुजन समाज पार्टी या फिर कांग्रेस, भ्रष्टाचार इनके जींस का हिस्सा बन गया है। भ्रष्टाचार के बगैर इनका काम ही नहीं चलता, क्योंकि विकास इनके सोच में शामिल ही नहीं है।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि यह जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव का है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए घुटने नहीं टेके हैं। यह जिला वीरा पासी का है, जिनके साहस और पराक्रम से दुश्मन घुटने टेक देते थे।
विज्ञापन

आखिर यहां के लोगों की ऐसी क्या जरूरत है कि वह कांग्रेस को अब तक पालकर रखा है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस को उखाड़ फेंको।
शहर के शिवाजी नगर स्थित स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित जनसभा में मुुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले जो लोग प्रदेश में पर्व और त्योहारों से पहले दंगा कराते थे, क्या उनमें दुस्साहस है कि अब वह दंगा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता। कांग्रेस पार्टी देश में दंगा कराने की दोषी है। अब दंगा किया तो सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सपा के इत्र से बदबू फैली है।
दीवारों से लूट का पैसा निकल रहा है। भ्रष्टाचार का पैसा जेसीबी से निकाला जा रहा है। पैसा निकालने से समाजवादियों को दिक्कत हो रही है।
पहले यूपी में आस्था के साथ खिलवाड़ होता था। ये लोग रामकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। अब बुआ, बबुआ मंदिर निर्माण रुकवा नहीं सकते।
भर्ती के नाम पर चाचा-भतीजे का गैंग करता था वसूली
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले नौकरी निकलती थी तो समाजवादी पार्टी की सरकार में चाचा-भतीजे का गैंग पैसा वसूलने के लिए निकलता था।
महाभारत के सभी रिश्ते एक साथ वसूली पर निकल पड़ते थे। वसूली के साथ भर्ती विवादित होती थी। युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती थी। आज ऐसा नहीं है। हमने चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। एक भी युवा से नौकरी के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया गया।
गरीबों का राशन सपाइयों के घर पहुंचता था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में गरीबों को फ्री में राशन मिल रहा है। जब सपा की सरकार थी, तब गरीबों का राशन सपाइयों के घर पहुंचता था। अब गरीबों के साथ अन्याय नहीं हो पा रहा है। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गरीबों का राशन हड़पने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जब राकेश ने कहा हम कांग्रेस की विदाई करने आए हैं..
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह गांवों में रामायण का अखंड पाठ करा रहे हैं। एक बार वह अखंड पाठ का न्योता देने आए थे तो हमने कहा कि आप तो कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस तो राम और कृष्ण को काल्पनिक बताती है। ऐसे में हम आपके कार्यक्रम में कैसे शामिल हो सकते हैं। इस पर राकेश ने कहा कि हम कांग्रेस की विदाई करने के लिए आए हैं और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।

अदिति ने भाई-बहन को दिया था करारा जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भाई और बहन की जोड़ी गलत चीजें ट्वीट करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही थी। उस समय सदर विधायक अदिति सिंह ने भाई-बहन को करारा जवाब दिया था और कहा कि जनता को गुमराह मत करो। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारी सरकार ने बेहतर काम किया। आप लोग कोरोना टीका जरूर लगवाएं। कोरोना से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कोरोना आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। सरकार आपके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed