फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft

सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे चोर, नगदी समेत एक लाख रुपये का माल उड़ाया

Fri, 04 Jun 2021 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Theft
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के नेमुलापुर मजरे कुंभी गांव में चोर सीढ़ी लगाकर अंदर घुस गए। कमरे में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। दूसरे कमरे को खोलकर उसमें रखी नकदी समेत एक लाख रुपये माल पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी देवी प्रसाद और उसकी पत्नी दयावती मकान से कुछ दूरी पर स्थित पालेसर पर सो रहे थे। घर के एक कमरे में उनका लड़का मोनू और दूसरे कमरे में उनकी बेटी मोनी सो रही थी।
विज्ञापन

मोनू की पत्नी संगीता मायके गई हुई थी। रात में चोर सीढ़ी लगाकर छत पर जीने के सहारे घर में उतर आए। कमरे के अंदर सो रहे लोगों को दरवाजा बंद करके कुंडी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने घर से नकदी, जेवर और दूसरे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह देवी प्रसाद को घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed