फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft committed by locking women in rooms

Raebareli News: महिलाओं को कमरों में बंद कर की चोरी

Sat, 22 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Theft committed by locking women in rooms
रायबरेली में शुक्रवार को हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद जांच करती फॉरेंसिक ट
रायबरेली। हरचंदपुर क्षेत्र के लाखन सिंह का पुरवा गांव में चोरों ने घर की दो महिलाओं को कमरों में बंद कर बाहर से दरवाजों की कुंडी लगा दी। इसके बाद इत्मीनान से महिलाओं की सास के कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 50 हजार की नकदी पार कर दी। सुबह मामले की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। कमरों की कुंडी खोलकर महिलाओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

लाखन सिंह का पूरवा गांव में राम बहादुर का घर है। बृहस्पतिवार की रात को उनकी पत्नी सावित्री अपने बेटे विश्वजीत के साथ घर के दरवाजे पर सो रही थीं। वहीं उनका एक बेटा इंद्रजीत अपने कमरे में सो रहा था। सावित्री के दो और बेटे पवन सिंह व सत्यम सिंह मुंबई में काम करते हैं और दोनों की पत्नियां व बच्चे घर पर भी रहते हैं। रात में पवन की पत्नी पुष्प सिंह और सत्यम की पत्नी शिल्पी सिंह अपने बच्चों को लेकर कमरे में सो रही थीं।
विज्ञापन

रात में घर के पीछे लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़कर चोर छत पर आए और फिर घर में दाखिल हुए। पहले उन्होंने पुष्प सिंह और शिल्पी सिंह के कमरे में जाकर आहट ली और फिर दोनों महिलाओं के कमरों के दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद वह सावित्री देवी के कमरे में दाखिल हुए और बक्सों में रखे जेवर और नकदी लेकर छत के रास्ते से अमरूद के पेड़ के सहारे नीचे उतर कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दोनों महिलाएं जागीं तो दरवाजा बाहर से बंद होने पर शोर मचाया। इसपर कमरे में सो रहे इंद्रजीत सिंह और घर के बाहर सो रहीं सावित्री और विश्वजीत मदद के लिए दौड़े। दरवाजों को खोला गया, तब चोरी की जानकारी का पता चला। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना अध्यक्ष आदर्श सिंह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed