{"_id":"69d167555d5c2ae22d0e0b57","slug":"the-young-man-was-strangled-to-death-with-a-stick-raebareli-news-c-101-1-slko1031-154650-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंडे से गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंडे से गला दबाकर की गई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
रायबरेली। पलिया मजरे हरदासपुर गांव निवासी मयंकेश (32) की डंडे से गला दबाकर हत्या की गई थी। मयंकेश की हरकतों से तंग आकर हत्या उसके छोटे भाई निरंकेश ने ही की थी। मिल एरिया पुलिस ने शनिवार को आरोपी निरंकेश को गिरफ्तार कर लिया।
मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार के मुताबिक मयंकेश का बीते एक अप्रैल को गांव के बाहर गेहूं के खेत में शव मिला था। छोटे भाई ने शराब पीने के चलते मयंकेश की मौत होने की बात कहकर पुलिस को गुमराह कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि डंडे के प्रहार से सिर में चोट लगने और डंडे से गला दबाकर मयंकेश की हत्या की गई है।
शक के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि घटना में मृतक मयंकेश के छोटे भाई निरंकेश का हाथ है। मिल एरिया थाना प्रभारी के मुताबिक सुबह पांच बजे महराजगंज रोड स्थित शारदा सहायक नहर के पास से आरोपी निरंकेश को पकड़ लिया गया। जांच में पता चला कि बीते 30 मार्च की शाम 4:30 बजे मयंकेश और उसके छोटे भाई निरंकेश के बीच झगड़ा हुआ था। मयंकेश अत्यधिक शराब के नशे में था। वह अपने भाई व मां को गाली दे रहा था। पीआरवी पहुंची तो मयंकेश भाग निकला था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते 30 मार्च की रात मेंं मयंकेश घर पहुंचकर फिर गाली-गलौज करने लगा और मारपीट की। इसके बाद मयंकेश गांव के बाहर खेत में चला गया। रात में वह खेत पहुंचकर बड़े भाई मयंकेश से घर चलने की बात कही तो वह फिर झगड़ने लगा। इसी दौरान खेत में पड़े डंडे से पहले मयंकेश के सिर पर मारा और फिर गला दबाकर उसे मार दिया। इसके बाद घर पहुंचा गया।
दिसंबर में ही जेल से बाहर आया था मयंकेश
पुलिस के मुताबिक मयंकेश ने दो साल पहले हरचंदपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। दिसंबर 2025 में ही मयंकेश जेल से छूटकर बाहर आया था। मयंकेश की शादी नहीं हुई थी। मयंकेश की वजह से छोटे भाई निरंकेश की शादी के लिए भी रिश्ते नहीं आ रहे थे।