फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man was first hit with a stick and then shot with bullets

पहले डंडे से किया वार और फिर दौड़ाकर युवक को गोलियों से भूना

Tue, 04 Aug 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The young man was first hit with a stick and then shot with bullets
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक को पहले डंडे से पीटा और फिर दौड़ाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। रंजिश को लेकर दोस्त ने ही साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। दो गोली उसके पेट के पास लगी।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, सीओ सदर आरपी शाही ने पड़ताल की। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर पांच हमलावरों के खिलाफ मर्डर का केस दर्जकर कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जिला अस्पताल पहुंचकर जांच की और मामले में तत्काल हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शहर के फिरोज गांधी नगर निवासी रोहित गांधी (30) रात में स्कूूटी से अपने दोस्त सौरभ से मिलने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसके दोस्त जसप्रीत सिंह ने साथियों के साथ रोहित पर धावा बोल दिया। आरोप है कि पहले उसे डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जान बचाकर रोहित भागा तो हमलावरों ने दौड़ाकर उसे असलहे से गोली मार दी।
गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के चाचा कल्याण सिंह गांधी का आरोप है कि रंजिश के चलते जसप्रीत ने साथियों के साथ उसके भतीजे की हत्या की है।
वारदात से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी पर मिल एरिया थानेदार राकेश सिंह के अलावा सदर कोतवाल अतुल सिंह, भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय भी मौैके पर पहुंचे। सीओ सदर आरपी शाही ने बताया कि रंजिश में रोहित गांधी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
चाचा कल्याण सिंह गांधी की तहरीर पर गुरुनानक नगर निवासी जसप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुलशन और महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी राजन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
जल्द आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। मृतक के चाचा कल्याण सिंह गांधी ने एफआईआर में कहा है कि कई बार आरोपी जसप्रीत ने रोहित को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना वाले दिन हम लोग चार पहिया से रोहित के पीछे थे।

रतापुर चौैराहा पर जाम होने के कारण हम लोग पीछे हो गए और रोहित आईटीआई फैक्टरी मोड़ के पास पहुंच गया। फोन करके रोहित ने कहा कि वह अपने दोस्त सौरभ के साथ फैक्टरी मोड़ पर मौजूद है। यहीं पर आ जाओ। हम लोगों के पहुंचते ही रोहित पर धावा बोलकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed