फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The woman needs justice, the outpost in-charge got the investigation

Raebareli News: महिला को इंसाफ की दरकार, चौकी इंचार्ज को मिली जांच

Sun, 14 Sep 2025 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The woman needs justice, the outpost in-charge got the investigation
रायबरेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर भेजने वाली महिला को इंसाफ की दरकार है। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में तो आई, लेकिन दंपती के बीच का आपसी विवाद बताकर लव जिहाद के प्रकरण से इंकार कर रही है। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। दरअसल, प्रतापगढ़ की रहने वाली महिला ने सीएम को खून से लिखकर भेजे गए पत्र में बताया है कि 11 साल पहले रायबरेली के रहने वाले युवक के साथ उनकी शादी हुई थी। रायबरेली शहर के रहने वाले दो लोगों की मदद से दूसरे समुदाय की युवती ने उनके पति को लव जिहाद में फंसा लिया। इसके बाद उन्हें मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया है। शिकायत पर भी पुलिस-प्रशासन से उन्हें न्याय नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

पीड़िता के खून से पत्र लिखने के बाद मामला मीडिया तक पहुंचा तो पुलिस महकमा हरकत में आया। सीओ सदर अमित सिंह ने इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज राकेश मिश्रा को प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। सीओ के मुताबिक दंपती के बीच आपसी विवाद है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला की तरफ से लिखाई गई एफआईआर में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है, जबकि पति की ओर से लिखाई गई एफआईआर की विवेचना कराई जा रही है। पुलिस के इस बयान पर पीड़िता को कतई भरोसा नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि युवती ने उसके पति को लव जिहाद में फंसा लिया है, जिसके चलते उसका हंसता खेलता परिवार टूट गया है। युवती और उसे शह देने वाले दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि यही लोग उनके पति को भ्रमित कर रहे हैं। जल्द वह इस संबंध में लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed