{"_id":"57c5d43f4f1c1bc6162cb531","slug":"the-woman-gave-birth-to-three-children-in-rae-bareli-all-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में महिला ने तीन बच्चाों काो दिया जन्म
- फोटो : अमर उजाला
डीह तहसील क्षेत्र के एएनएम सेंटर सूची में मंगलवार को एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। इसमें दो लड़की और एक लड़का है। सलोन तहसील क्षेत्र के कमवापुर निवासी शशिकला पत्नी वीरेंद्र कुमार को प्रसव के लिए एएनएम सेंटर सूची ले जाया गया।
जहां दस-दस मिनट के अंतराल में महिला ने दो लड़की और एक लड़के को जन्म दिया। प्रसव कराने वाली एएनएम अर्चना का कहना है कि मां व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। पति का कहना है कि परिवार में खुशी का माहौल है। उसके पहले से ही दो बेटी महक और वर्तिका हैं। वह मजदूरी करता है। उसका कहना है कि सभी बच्चाें की अच्छी परवरिश के लिए अाैर मेहनत करेगा।