{"_id":"68c081b9846e025ef30efe9c","slug":"the-villagers-gheraoed-the-sub-centre-raebareli-news-c-101-1-slp1006-140606-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ग्रामीणों ने उपकेंद्र का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ग्रामीणों ने उपकेंद्र का किया घेराव
Wed, 10 Sep 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सतांव क्षेत्र में बिजली कटौती के विरोध में कृष्णपुर ताला उपकेंद्र पर घेराव करने पहुंचे उपभोक्ता
सतांव। एक सप्ताह पहले तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कृष्णपुर ताला विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति चरमरा गई थी। बीते एक सप्ताह से करीब 70 हजार आबादी बिजली कटौती की समस्या से जूझ रही है।
ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल कराने के लिए पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों से मांग की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव किया और गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया।
ग्रामीण किशोर, रिंकू, शुभकरन, बबलू, बल्लू, रामबहादुर व विकास ने बताया कि चार से पांच घंटे फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। कर्मचारियों की कार्यशैली से नाराज करीब 150 से अधिक उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे और नारेबाजी की। हरचंदपुर के उपखंड अधिकारी संजीव सक्सेना ने बताया कि आपूर्ति को सही कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।