फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The turnout for Pradhan was 54 in Sirsira and 55 percent in Rastamau.

प्रधान के लिए सिरसिरा में 54 व रस्तामऊ में 55 फीसदी मतदान

Tue, 04 Feb 2020 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
The turnout for Pradhan was 54 in Sirsira and 55 percent in Rastamau.
रायबरेली। सलोन ब्लॉक के सिरसिरा और अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक के रस्तामऊ में प्रधान के पद के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा में वोट डाले गए। सिरसिरा में 54 व रस्तामऊ में 55 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों का बढ़-चढ़कर मतदान कराया। 05 फरवरी को ब्लॉक मुख्यालय में मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन

अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक के रस्तामऊ के रिक्त प्रधान के लिए सोमवार की सुबह मतदान शुरू हुआ। 5530 मतदाताओं में 3135 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखा गया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रस्तामऊ और प्राथमिक विद्यालय ऐरी में बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी आरडी गौतम ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक हो गया है। 55 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 05 फरवरी को मतगणना होगी। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के सिरसिरा ग्राम सभा में प्रधान पद के लिए शाम पांच बजे तक 54 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्र पर चार बूथ बनाएं गए थे। दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं की गति धीमी दिखाई पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। 3048 मतदाताओं में 1600 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गांव के सबसे 102 वर्ष के बुजुर्ग दुल्लू प्रजापति ने भी बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि 54 प्रतिशत मतदान हुआ है। 05 फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed