{"_id":"68a22d4790908cab9a061f3d","slug":"the-tricolor-waved-with-pride-songs-of-freedom-echoed-raebareli-news-c-101-1-slp1006-139119-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे आजादी के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे आजादी के तराने
Mon, 18 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सुपरमार्केट स्थित एक विद्यालय में संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस पर जिला देशभक्ति के रंग में डूबा रहा। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के बाद तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देशभक्ति के तराने भी गूंजे। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया गया।
सरकारी व निजी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। गांव हो या शहर सभी जगह पूरे दिन देशभक्ति के गीत गूंज रहे। कई स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। हलोर प्रतिनिधि के अनुसार हलोर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुरेश मिश्र ने झंडा फहराया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रैली भी निकाली।
जगतपुर के बलिकरन सिंह स्मारक इंटर काॅलेज में प्रभातफेरी निकाली गई। विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। नसीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार चेयरमैन मो. अली ने नगर पंचायत में ध्वजारोहण किया। ब्रजपाल सिंह पासवान ने पंचायत घर, अवर अभियंता विनोद कुमार चौहान ने विद्युत उपकेंद्र छतोह, सुशील शुक्ला ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कुंवरमऊ में धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, पीएम श्री विद्यालय कांटा में अनिल कुमार यादव, पंचायत घर चंदाबाहीपुर में राजाराम यादव, पंचायत घर भूपेन्द्र विक्रम सिंह, छतोह ब्लाक में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार दीनशाह गौरा ब्लॉक परिसर में बीडीओ अशोक सचान व सीएचसी गौरा के अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसोदिया ने भी ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक आयोजनों में बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, भाषण, नृत्य आदि कई माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोहा। लालगंज, डलमऊ, महाराजगंज, बछरावां, शिवगढ़, डीह, सलोन, सरेनी में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने खीरों चौराहे पर 110 फुट ऊंचा तिरंगा लगवाया।
उद्घाटन हरचंदपुर के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण करके किया। एनटीपीसी ऊंचाहार में भी झंडारोहण किया गया। इस मौके पर परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, बिंदु राय, अवधेश राय मौजूद रहे।