{"_id":"68eea28dd34afc8a1f08b542","slug":"the-title-match-will-be-held-between-kcc-lucknow-and-destro-club-raebareli-news-c-101-1-slp1006-142960-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: केकेसी लखनऊ और डेस्ट्रो क्लब में होगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: केकेसी लखनऊ और डेस्ट्रो क्लब में होगा खिताबी मुकाबला
Wed, 15 Oct 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के बैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान में नेताजी मुलायम सिंह यादव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए रोमांचक सेमीफाइनल में फाइनल की तस्वीर साफ हो गई। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में केकेसी लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबला केकेसी लखनऊ और डेस्ट्रो क्लब जौनपुर के बीच खेला जाएगा।
महिला वर्ग के सेमीफाइनल में गोरखपुर और डीएफए आजमगढ़ की टीमें आमने सामने हुईं। पहले हाफ में मुकाबला गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में डीएफए की ओर से दो गोल किए गए। इसके साथ ही महिला वर्ग का फाइनल कैमूर बिहार और डीएफए के बीच खेला जाएगा। मैच देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भीड़ जुटी।
इस मौके पर प्रो. अरुण कुमार सिंह मुन्ना, प्रो. पुष्पा बरनवाल, वृंदावन यादव, हरिओम मिश्र, दीपक सिंह, दिलीप यादव, अरविंद यादव और आशीष यादव मौजूद रहे।