फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The team ate food at the hotel and returned without taking any action

Raebareli News: होटल में खाना खाया और बिना कार्रवाई के लौटी टीम

Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The team ate food at the hotel and returned without taking any action
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) की टीम की मनमानी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। रक्षाबंधन पर मिलावटखोरी को रोकने के लिए ऊंचाहार के एक प्रतिष्ठित होटल में पहुंची टीम ने भरपेट खाना खाया। होटल के मालिक को भुगतान भी नहीं किया।
विज्ञापन


होटल के सीसीटीवी कैमरे में एफएसओ के कारनामे कैद हो गए। बृहस्पतिवार को आईजीआरएस के माध्यम से शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा निवासी अधिवक्ता इमरान खान ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि बीते छह अगस्त को ऊंचाहार की एफएसओ के नेतृत्व में टीम रक्षाबंधन पर घटिया मिठाई की बिक्री को रोकने के लिए गई।
विज्ञापन


ऊंचाहार के एक प्रतिष्ठित होटल में करीब एक घंटे तक टीम रही। इस दौरान टीम के सदस्यों ने नाश्ते के बाद खाना खाया, लेकिन घटिया मिठाई की बिक्री की आशंका होने के बाद भी यहां कोई कार्रवाई नहीं की। अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति का कहना है कि अभियान के दौरान किसी होटल में रुककर खाना खाना गलत है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed