फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The sun is wreaking havoc, it is difficult to stand in the sun

Raebareli News: सूरज ढा रहा सितम, धूप में खड़ा होना मुश्किल

Tue, 22 Apr 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 22 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The sun is wreaking havoc, it is difficult to stand in the sun
कड़ी धूप में इस तरह चेहरा ढक कर निकलती महिलाएं।
रायबरेली। गर्मी अब शबाब पर आने लगी है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और हालत ये है कि दोपहर में धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक गर्म हवाएं चलती रहीं। रात में भी उमस परेशान कर रही है। लोग धड़ल्ले से कूलर और एसी चला रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को गर्मी के तेवर तल्ख रहे। सुबह से ही तापमान ने बढ़त लेना शुरू कर दिया। हाल यह रहा कि सुबह नौ बजे सड़क पर निकलना मुश्किल रहा। सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वही लोग सड़क पर दिखे, जिन्हें जरूरी काम था। दोपहर एक बजे प्रचंड गर्मी पड़ी। धूप में एक मिनट खड़ा होना मुश्किल रहा। लोगों को गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा लेना पड़ा। वहीं पानी के लिए लोगों को दुकानों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी से गांव के गलियारों में सन्नाटा रहा। गर्मी के कारण स्कूली बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। दोपहर में जब स्कूल छूटता है तो बच्चों को भीषण गर्मी में तपिश सहते हुए घर जाना पड़ता है। सोमवार को गर्मी ने जिस तरह से तेवर दिखाए हैं, उससे आने वाले दिनों में अधिक गर्मी पड़ने से इनकार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान अब बढ़ेगा। रात में भी गर्मी पड़ेगी। गर्म हवा दिन में तेज चलेगी, वहीं रात में उमस रहेगी।

कूलर की बढ़ी मांग
गर्मी बढ़ने के साथ बाजार में भी कूलर की बिक्री बढ़ गई है। शहर के घोसियाना में कूलर बनाने के बड़ा काम होता है। शहर में दो हजार रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक के कूलर बिक रहे हैं। वहीं ब्रांडेड कंपनी के भी कूलर बाजार में हैं, लेकिन लोगों की पहली पसंद शहर में बनने वाले कूलर हैं। व्यापारी नेता दिनेश कुमार, संतलाल सोनकर, मो. अशफाक का कहना है कि इस बार गर्मी अधिक पड़ रही हैं, जिस कारण बाजार में कूलर की मांग अधिक है। कूलर बनवाने के लिए कारीगरों की संख्या भी बढ़ाई गई है।


गन्ने के रस और शिकंजी की दुकानों पर लगी भीड़
गर्मी में गन्ने का रस खूब पसंद किया जा रहा है। प्यास बुझाने के लिए लोग गन्ने का रस पी रहे हैं। इस समय शहर से लेकर गांव तक गन्ने के रस के ठेले सड़क किनारे लगे देखे जा सकते हैं। दस रुपये और बीस रुपये गिलास में गन्ने का रस बिक रहा है। इसके साथ ही लोग नींबू की शिकंजी भी खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed